BJP Government s Failures Farmers Laborers and Minorities Suffer Amid Rising Crime and Corruption सरकार कर रही खोखली बातें, प्रदेश में जंगलराज: स्वामी प्रसाद मौर्य, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsBJP Government s Failures Farmers Laborers and Minorities Suffer Amid Rising Crime and Corruption

सरकार कर रही खोखली बातें, प्रदेश में जंगलराज: स्वामी प्रसाद मौर्य

Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा सरकार सिर्फ खोखली बातें कर रही है। सरकार के कामकाज

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSat, 26 April 2025 06:24 PM
share Share
Follow Us on
सरकार कर रही खोखली बातें, प्रदेश में जंगलराज: स्वामी प्रसाद मौर्य

मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा सरकार सिर्फ खोखली बातें कर रही है। सरकार के कामकाज से किसान, मजदूर, नौजवान ,व्यापारी , दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक हर वर्ग परेशान है। पूरे प्रदेश में अत्याचार और जंगलराज का बोलबाला है। यह बातें शनिवार को मोहल्ला आजाद नगर स्थित सभासद रितेश मौर्या के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की एक बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री व अपना जनता पार्टी (एजेपी)के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहीं।

कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम के आतंकी हमला केंद्र सरकार की बड़ी नाकामी है। यह हमला सुरक्षा में बड़ी चूक है। प्रदेश सरकार पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार एक गुंडाराज बन गया है। करणी सेना के नाम पर गुंडे अपराधी बेखौफ हो गए हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आगरा में तलवारें व बंदूकें लहराकर कानून की धज्जियां उड़ाई गईं, लेकिन किसी एक के भी खिलाफ छोटी सी भी धारा में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। सभासद रितेश मौर्या द्वारा प्रतीकात्मक रूप से तलवार से केक काटकर सम्राट अशोक की जयंती मनाने पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। कहा की योगी सरकार में जाति के आधार पर भेदभाव से कानून व्यवस्था चलाया जा रहे है। पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार व भ्रष्टाचार आम हो गया है। न्याय मिलना बहुत दूर की बात है। थाने में मुकदमा दर्ज नहीं होता है। पूर्व राज्य मंत्री धनपत राम मौर्य विद्रोही ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव राम लखन मौर्य तथा संचालन अच्छे लाल मौर्य व रितेश मौर्या ने किया। डॉ. राहुल मौर्य, संदीप मौर्य, आनंद मौर्य, एजाज अहमद आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।