दुर्घटना में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत
Jaunpur News - जफराबाद। जौनपुर क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में

जफराबाद। जौनपुर क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में गम्भीर रूप से घायल 55 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी। केराकत क्षेत्र के भोगीपट्टी गांव निवासी धंजू कुमार बाइक से जौनपुर से घर वापस जा रहे थे। बाजार में सामने से आ रही बाइक सवार से धक्का लग गया। धंजू गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें लोग जिला चिकित्सालय ले गए। वहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया था।
गुरुवार की शाम उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज करा दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।