गोतस्कर और पुलिस में मुठभेड़, एक तस्कर गोली लगने से घायल
Jaunpur News - जफराबाद, जौनपुर में पुलिस और अंतर्जनपदीय गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से तस्कर घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। तस्कर पर तीन जिलों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से बाइक,...
जफराबाद, जौनपुर । क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा के समीप शुक्रवार की रात पुलिस और अंतर्जनपदीय गोतस्कर से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की ओर से चलायी गयी गोली गो-तस्कर के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। तस्कर के खिलाफ तीन जिलो के विभिन्न थानों में नौ मुकदमें दर्ज थे। शनिवार को एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक गोतस्कर हौज टोलप्लाज़ा से राजेपुर की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही वे इंस्पेक्टर क्राइम सजंय सिंह,एस आई सजंय कुमार,विपुल राय, विक्रम सिंह रघुवंशी के साथ मौके पर पहुंच गए।
वहां पुलिस की टीम मौजूद थी। तभी एक व्यक्ति बाइक से आता दिखायी दिया। पुलिस को देख बाइक सवार सड़क छोड़ कर खेत में बाइक लेकर घुस गया और भागने लगा। खेत में वह बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो वह भागने लगा। भागते समय उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी। पुलिस की एक गोली उसके पैर में जा लगी जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर के पकड़ लिया। उसके पास से बाइक के अलावा एक तमंचा, एक कारतूस और 320 रुपये नगद बरामद किया। गोली से घायल बदमाश को पुलिस ने फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। उसने अपना नाम शैलेश यादव उर्फ धीरज यादव पुत्र राम आसरे यादव उर्फ नन्हकू यादव निवासी रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर बताया। थाना प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि इसके ऊपर कई वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में गम्भीर धाराओं में नौ मुकदमे पंजीकृत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।