पोप फ्रांसिस के निधन पर आज बंद रहेंगे स्कूल
Jaunpur News - ईसाइयों के धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के बाद ईसाई समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। मिशनरी से जुड़े स्कूलों में अगले दिन अवकाश घोषित किया गया। जौनपुर के विभिन्न...

जौनपुर। ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही ईसाई समाज के लोगों ने दुख जताया। इसके साथ ही मिशनरी से जुड़े स्कूलों में सूचना आने के बाद अगले दिन अवकाश घोषित कर दिया गया। जिले के बदलापुर, शाहगंज, सरायख्वाजा और शहर क्षेत्र में मिशनरी के स्कूल संचालित होते हैं। यहां से मिली जानकारी के अनुसार, धर्म गुरु पोप फ्रासिंस का 88 साल की उम्र में निधन हुआ। इसकी जानकारी दोपहर में मिली। उसके बाद विद्यालय प्रशासन ने बच्चों और अभिभावकों को इसकी जानकारी मैसेज के जरिए दी। साथ ही अगले दिन यानी मंगलवार को अवकाश घोषित किया। जौनपुर शहर के सेंट पैट्रिक स्कूल, सिद्दीकपुर के सेंट जांस स्कूल के साथ ही शाहगंज इलाके में स्थित मिशनरी के स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। मंगलवार को चर्चा में प्रार्थना सभा भी करायी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।