नरपतगंज के पिठौरा में सांसद ने किया प्रतिमा का अनावरण
नरपतगंज के पिठौरा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह के पिता और भाई के निधन की पहली वर्षगांठ पर सांसद प्रदीप सिंह और मंत्री विजय मंडल ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। सांसद ने उनके सामाजिक...

नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पिठौरा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह के पिता एवं भाई के निधन के बाद पहली वर्षगांठ पर सांसद प्रदीप सिंह बिहार सरकार के मंत्री विजय मंडल नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने उनके पिता एवं भाई के प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले साल महज एक सप्ताह के अंदर पूर्व मुखिया के पिता राणा प्रताप सिंह एवं भाई सतीश कुमार सिंह की आकस्मिक निधन हो गया था। उन्होंने उनके पिता के जीवन वृत्त पर चर्चा करते हुए कहा कि वह हमेशा जात-पाठ से ऊपर उठकर सामाजिक कार्यों से जुड़े रहकर लोगों की सेवा की। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में भी रहकर हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति तक के लोगों से जुड़कर सेवा की। मंत्री विजय मंडल ने पूर्व मुखिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता एवं भाई के लिए प्रतिमा का अनावरण करवा कर सामाजिक रूप से एक मिसाल कायम की है आज के परिवेश में जो बच्चे अपने माता-पिता की सेवा करते हैं उनकी सराहना होती है। इस मौके पर सांसद प्रदीप सिंह, मंत्री विजय मंडल, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक देवयंती यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, अजय झा, पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह, भरगामा के जिप सदस्य सत्यनारायण यादवज़ हेमेंद्र नारायण सिंह, सुरेंद्र उर्फ ननकी यादव, रमेश सिंह, पवन सिंह, निरंजन मिश्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।