युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ
Jaunpur News - शाहगंज के एक गांव में एक युवक ने परिवार के सदस्यों की डांट के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। 20 वर्षीय सचिन प्रजापति की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यह घटना बुधवार की सुबह...
Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 19 June 2025 02:31 AM

शाहगंज। तहसील क्षेत्र के एक गांव में परिजनों की डांट से आहत होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गम्भीर होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। खेतासराय थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 20 वर्षीय सचिन प्रजापति पुत्र लालचंद प्रजापति का बुधवार की सुबह घर में मामूली विवाद को लेकर बहस हो गयी थी। आहत होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।