Car Accident on Jhansi-Kanpur NH Injures Two Seriously Including a Woman वाहन की टक्कर से मार पलटी, दो घायल, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsCar Accident on Jhansi-Kanpur NH Injures Two Seriously Including a Woman

वाहन की टक्कर से मार पलटी, दो घायल

Jhansi News - झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर एनएच पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीFri, 13 June 2025 09:55 AM
share Share
Follow Us on
वाहन की टक्कर से मार पलटी, दो घायल

झांसी (चिरगांव), संवाददाता चिरगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-कानपुर एनएच पर तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। राजस्थान के उद्योग नगर निवासी हेमराज बेटा अमरलाल कोटरा से बांदा की ओर कार लेकर जा रहा था। कार में सायरा बानो पत्नी सलीम निवासी करौदी कला रैपुरा चित्रकूट और सायरा बानो का नातिन शब्बो बेटी बबलू सवार थे। जैसे ही कार चिरगांव थाना क्षेत्र में पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।