Extreme Heatwave in Jhansi Temperatures Soar Above 44 C सूरज की तपन बरकरार, पारा 44 डिग्री के पार, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsExtreme Heatwave in Jhansi Temperatures Soar Above 44 C

सूरज की तपन बरकरार, पारा 44 डिग्री के पार

Jhansi News - झांसी में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। 12 जून को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है। रात का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिकों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीFri, 13 June 2025 09:51 AM
share Share
Follow Us on
सूरज की तपन बरकरार, पारा 44 डिग्री के पार

झांसी, संवाददाता ..झुलसाता सूरज, ..सायं-सायं करती गर्मी हवाएं, ..टनटनाती धूप, ..सताती हीट और हर तरफ हाय गर्मी उफ ये गर्मी की सदाएं। अषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिप्रदा की शुरूआती तल्ख मौसम के साथ हुई। तीसरे दिन भी अधिकतम पारा 44 डिग्री से ऊपर रहा और 44.7 सेंटीगे्रट पर टिक गया। न्यूनतम ताप 31 डिग्री होने की वजह से रात भी उबल पड़ी। वहीं गुजरे 10 सालों में गौर करें तो गुरुवार सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। साल 2024 में भी मौसम ऐसा ही रहा था। उस वक्त अधिकतम पारा 44.4 डिग्री डिग्री पहुंचा था। 2023 में भी मौसम काफी तीखा था।

तब 12 तारीख को अधिकतम पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसा ही मौसम 2022 में तप उठा था। इस तारीख को अधिकतम पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया। फिर इसके पहले कभी इतना पारा नहीं पहुंचा। साल 2018 और 17 में इस तारीख को ताप 43 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार सुबह 5.24 बजे सूर्योदय होते ही सूरज ने तपिश का एहसास कराया। 10.30 बजे तक शहर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, नगरा की हाट, कोतवाली की ढाल, पसरठ, मिठाई वाली गली, कपड़ा, बर्तन, सराफा बाजार में कुछ रौनक रही। 11.30 बजे खरीदारी छंटने लगे। 12.30 बजते ही ताप 40 डिग्री के पार पहुंच गया जो शाम 5.40 बजे तक एक ही स्थिति रहा। यही नहीं 2.30 बजे सूरज और रौद्र रूप में नजर आया। अधिकतम पारा 44.7 डिग्री पर टिक गया। शाम 7.07 बजे सूर्यास्त हुआ। लेकिन, गर्म हवाएं देर रात तक सताती रहीं। भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों हल्के-मध्यम बादल छाएंगे। लेकिन, गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं हैं। दो-तीन दिनों से छुटपुट बौछारों के आसार हैं। छह घंटे 40 डिग्री से ऊपर रहा शहर का पारा मई के बाद जून झुलस उठा है। गुरुवार को छह घंटे शहर का पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। देर रात तक लपट महसूस हुई। घाम इतनी तीखी कि लोग किराना करते दिखे। गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे अधिकतम पाा 40.1 डिग्री पहुंच गया। जो शाम 5.30 बजे के बाद डाउन फाउन हुआ। इस बीच लोगों की हालत बिगड़ सी गई। घर, दुकान, मकान बुरी तरह तप उठे। बाजार झुलस गए। प्रमुख चौराहों से पॉश कॉलोनियो, तंग मोहल्लों तक वीरानी छाई रही। 10 सालों में 12 जून पारे का पैमाना साल अधिकतम न्यूनतम 2024 44.4 31 2023 44.2 30 2022 44 30 2021 37 27 2020 42 28 2019 43 30 2018 43 33 2017 40 29 2016 41 32 2017 39 31

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।