Cold Wave Strikes Temperature Drops to 11 C as Night Falls दिन को चढ़ा ताप, रात सरका, हवाएं बढ़ाने लगीं मुश्किलें, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsCold Wave Strikes Temperature Drops to 11 C as Night Falls

दिन को चढ़ा ताप, रात सरका, हवाएं बढ़ाने लगीं मुश्किलें

Jhansi News - दिन को चढ़ा ताप, रात सरका, हवाएं बढ़ाने लगीं मुश्किलेंशाम होते ही सर्दी ने फिर दिया जोरदारी से झटकान्यूनतम पारा 11 तो अधिकतम 28 डिग्री पर थमाझांसी, संवा

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीWed, 4 Dec 2024 06:41 PM
share Share
Follow Us on
दिन को चढ़ा ताप, रात सरका, हवाएं बढ़ाने लगीं मुश्किलें

लीड पेज छह दिन को चढ़ा ताप, रात सरका, हवाएं बढ़ाने लगीं मुश्किलें

शाम होते ही सर्दी ने फिर दिया जोरदारी से झटका

न्यूनतम पारा 11 तो अधिकतम 28 डिग्री पर थमा

झांसी, संवाददाता

दिसंबर के पहले सप्ताह में ताप में उतार-चढ़ाव बरकरार है। पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से चल रही हवाएं लगातार मुश्किलें बढ़ा रही हैं। गुजरे, 24 घंटों में बुधवार दिन के ताप में 2 डिग्री उछाल दर्ज की गई। जबकि रात ताप में मामूली गिरावट आई। न्यूनतम पारा 11 तो अधिकतम 28 डिर्गी दर्ज किया गया। शाम गहरी होते ही मौसम ने जोरदारी से झटका दिया। जिससे शहरी कंपकंपा उठे।

बुधवार सुबह 6.46 बजे सूरज निकला। लेकिन, मौसम का मिजाज काफी सर्द रहा। 8 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ ने लोगों को घरों में रहने पर विवश किया। खासतौर से बुजुर्गवारों ने अंगीठी, हीटर, रूम हीटर का सहारा लिया। मॉर्निंग वॉक को निकले लोगों की संख्या ज्यादा नहीं थी। कड़ी सर्दी के बीच शहरी दफ्तर को तैयार हुए तो बच्चे स्कूल को। सुबह पांच बजे के करीब गिर रही ओस के निशान सड़कों पर नजर आ रहे थे। सुस्ती भरे माहौल शहर का बाजार शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे के करीब सूरज में काफी तेजी आई। लेकिन, सर्द हवाएं मोर्चा संभाले रहीं। सबसे ज्यादा मुश्किलें अस्पतालों में भरती मरीजों को हुई। 1.30 बजे सूरज ने लोगों को किनारा करने पर मजबूर किया। वहीं शाम चार बजते ही पार्कों से रौनक नदारद होने लगी। शहरी जैकेट, टोपी, दस्ताने, शॉल में पैक नजर आए। शाम 5.24 बजे सूर्यास्त के बाद मौसम लगातार ठंडा होता गया। रात आठ बजे के बाद हल्की धुंध भी छाई। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में ताप में गिरावट की संभावना है। हवाएं 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

शाम छह बजे के बाद तेजी से बदला मौसम

दिन भर तीखी धूप से लोग बचते-बचाते नजर आए। वहीं शाम गहरी होते ही मौसम तेजी से पलटा। शाम चार बजे के करीब कुछ देर पार्क गुजलार हुए। किले पर रौनक नजर आई। लेकिन, छह बजे बजते बाजारों से लोगों की संख्या गुम होने लगी। सात बजते ही सर्दी के तेवर कड़े हो गए। स्थिति यह रही कि आठ बजे के करीब प्रमुख चौराहों पर भी लोगों की संख्या कम नजर आई।

मुसाफिरों को हुई दिक्कतें

दिनो-दिन लगातार ठंडे हो रहे मौसम से खास तौर से मरीजों, बुजुर्गवार और मुसाफिरों का बुरा हाल है। बुधवार रात होते ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड सहित अन्य स्टैण्डों पर वाहनों की इंतजार कर रहे लोग ठिठुरते दिखे। लोग इधर-उधर जलावनी ढूंढकर सर्दी भगाते नजर आए।

एक दिसंबर में मौसम का मिजाज

दिन अधिकतम न्यूनतम

बुधवार 11 28

मंगलवार 10 25

सोमवार 12 26

रविवार 11.2 25

पशुओं का रखे ख्याल

पशुओं को हरे व सूखे चारे को निर्धारित मात्रा में मिलाकर खिलाएं।

उन्हें निर्धारित मात्रा में दाना, खली, नमक, खड़िया इत्यादि देते रहें।

स्वच्छ पानी पिलाएं। रात के समय अन्दर घरों में बांधें।

कोई बीमारी होने पर पशु चिकित्सालय से सम्पर्क करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।