Bhakiyu Aonu Secretary Resigns Amid Allegations of Misconduct and Disrespect आरोप-प्रत्यारोप के बाद गोपाल दुबे ने छोड़ी भाकियू, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsBhakiyu Aonu Secretary Resigns Amid Allegations of Misconduct and Disrespect

आरोप-प्रत्यारोप के बाद गोपाल दुबे ने छोड़ी भाकियू

Kannauj News - छिबरामऊ, संवाददाता। पाकिस्तान चली गई हलीमा बीबी से जुड़े मामले को उठाने वाले भाकियू औनू गुट के प्रदेश महासचिव ने संगठन से अपने आपको अलग कर लिया है। उन

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजWed, 11 June 2025 01:11 AM
share Share
Follow Us on
आरोप-प्रत्यारोप के बाद गोपाल दुबे ने छोड़ी भाकियू

छिबरामऊ। पाकिस्तान चली गई हलीमा बीबी से जुड़े मामले को उठाने वाले भाकियू औनू गुट के प्रदेश महासचिव ने संगठन से अपने आपको अलग कर लिया है। उन्होंने संगठन के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों से आहट होकर यह कदम उठाया है। भाकियू औनू के प्रदेश महासचिव गोपाल दुबे टाडा ने बताया कि संगठन के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर द्वारा उन्हें अपमानित और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने उस पर भूमाफियाओं से सांठगांठ करने और संगठन को बदनाम करने के आरोप लगाते हुए उन्हें संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कास्ति करने का फरमान जारी किया है, जबकि हकीकत यह है कि मेरे द्वारा न तो कहीं संगठन विरोधी गतिविधियां की गई और न ही किसी छोटे या बड़े पदाधिकारी को अपमानित किया गया।

इसके बाद भी मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद और निराधार है। ऐसे में वह अपने आपको संगठन से अलग कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।