हिंदू समाज के लिए आज का दिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण
Kannauj News - छिबरामऊ के एक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 मनाया। आरएसएस के रजनीश दुबे ने इस दिन की महत्वता बताई, जिसमें हिंदू नववर्ष, नवरात्र, भगवान विष्णु...

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के एक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 मनाया गया। इस दौरान आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में आज के दिन को हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन बताया गया। आरएसएस के विभाग बौद्धिक प्रमुख रजनीश दुबे ने कहा कि आज से ही हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है। नवरात्र भी आज से ही प्रारंभ हैं। आज के ही दिन सृष्टि की रचना के प्रारंभ का दिवस है। आज के ही दिन भगवान विष्णु का प्रथम अवतार हुआ था। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन संघ के संस्थापक डॉ.केशवराव बलराम हेडगेवार का जन्मदिवस है। आज ही महर्षि गौतम की जयंती है। आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था। आज ही के दिन आर्य समाज की स्थापना हुई थी। आज ही झूलेलाल की जयंती मनाई जाती है। नववर्ष प्रारंभ से ही इसी महीने में प्राकृति में बदलाव आता है। सभी पेड़-पौधों में नई पत्तियों का विकास होता है। हिंदू समाज को अपने घर पर भगवा पताका और अच्छे पकवान बनाना चाहिए। इस अवसर पर नगर संघ चालक रामशंकर गुप्ता, शशिकांत शुक्ला, नगर प्रचारक गौरव, कृष्णा सिंह, अरविंद वर्मा, रमन शुक्ला, राजीव अग्निहोत्री, अनुराग त्रिपाठी, मयंक, आनंद, अंश, अक्षत आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।