Dam Safety Compromised Vandals Break Ganga Barrage Railings Stunt Performers Jump into River अराजकतत्वों ने तोड़ दी गंगा बैराज के रेलिंग की जाली, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsDam Safety Compromised Vandals Break Ganga Barrage Railings Stunt Performers Jump into River

अराजकतत्वों ने तोड़ दी गंगा बैराज के रेलिंग की जाली

Kanpur News - फोटो.... कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गंगा बैराज के रेलिंग की जाली कुछ दिन पहले अराजकतत्वों ने

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 8 June 2025 11:13 PM
share Share
Follow Us on
अराजकतत्वों ने तोड़ दी गंगा बैराज के रेलिंग की जाली

गंगा बैराज के रेलिंग की जाली कुछ दिन पहले अराजकतत्वों ने तोड़ दी। जाली के टूटे स्थान से स्टंटबाज नदी में छलांग लगाते हैं। मामला संज्ञान में आते ही सिंचाई विभाग सजग हो गया। अधिकारी अविलंब जाली लगवाने की बात कह रहे हैं। साथ ही, अज्ञात पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। गंगा बैराज पर पूरे दिन स्टंट दिखाने वाले तैराकों का जमावड़ा रहता है। इनमें कुछ उत्साहियों ने बैराज से नदी में छलांग लगाने के लिए जाली को ही तोड़ दिया। पानी कम होने के चलते तैराक बेखौफ होकर बैराज से नदी में छलांग लगाते हैं। बैराज की देखरेख करने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने टूटी जाली को गंभीरता से नहीं लिया।

आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने घटनाक्रम सिंचाई विभाग के संज्ञान में लाया तो अधिकारी भी हरकत में आ गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।