बुजुर्ग की मौत के पांच मिनट बाद ही उनकी पत्नी ने भी तोड़ा दम
Kanpur News - कानपुर देहात के शिवाजीनगर में 95 वर्षीय छत्रपाल और उनकी 90 वर्षीय पत्नी शरबती देवी की अचानक मृत्यु हो गई। पहले पति की मौत हुई और पांच मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने...

कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे के शिवाजीनगर (जमालपुर प्रथम) में रहने वाले बुजुर्ग पुजारी दपंति की अचानक मृत्यु हो गई। पहले पति ने फिर पांच मिनट बाद उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर दंपति के परिजनों को सांत्वना दी। परिजन ने बिठूर में दंपति का अंतिम संस्कार किया। जमालपुर गांव जो वर्तमान में नगर पंचायत अकबरपुर का शिवाजी नगर मोहल्ला है। इस मोहल्ले में 95 वर्षीय छत्रपाल व 90 वर्षीय उनकी पत्नी शरबती देवी रह रहे थे। दंपति ने इकलौती बेटी की शादी के बाद गांव में एक मंदिर का निर्माण कराया था, जिसमें वह पूजा पाठ व भजन कीर्तन करते थे।
शुक्रवार शाम को दंपति आम खा रहे थे तभी अचानक छत्रपाल की हालत बिगड़ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते उन्होने दम ताड़ दिया। पति की मौत की जानकारी होते ही उनकी पत्नी गश खाकर गिर गईं। पांच मिनट के अंतराल में उनकी भी मौत हो गई। इस घटनाक्रम की जानकारी पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने मौके पर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना देने के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।