Cleanliness Campaign in Kasiya Nagar for Village Outreach by BJP गांव-गांव में जन-जन से संपर्क बनाएं भाजपा कार्यकर्ता, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCleanliness Campaign in Kasiya Nagar for Village Outreach by BJP

गांव-गांव में जन-जन से संपर्क बनाएं भाजपा कार्यकर्ता

Kausambi News - मंझनपुर में भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में गांव चलो, वार्ड चलो अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर और अस्पताल परिसर की स्वच्छता की और गांव के प्रभावशाली लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 11 April 2025 12:00 AM
share Share
Follow Us on
गांव-गांव में जन-जन से संपर्क बनाएं भाजपा कार्यकर्ता

मंझनपुर, संवाददाता। विधानसभा सिराथू के सांगठनिक मंडल कासिया नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर पांच में गुरुवार को गांव चलो, वार्ड चलो अभियान के तहत जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर, अस्पताल परिसर की स्वच्छता कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी के पदाधिकारी जिस बूथ पर प्रवासी के रूप में लगे हैं वह सभी अपने एलाट बूथ पर जाकर स्वच्छता करेंगे। इसके साथ ही गांव के जातीय समीकरण की जानकारी करेंगे। गांव के प्रभावशाली लोगों का नाम व नम्बर नोट करेंगे। जन चौपाल लगाकर पार्टी के बारे में चर्चा करेंगे। अभियान के दौरान सफाई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भाग लेंगे। यह अभियान भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और नेता भाग लेंगे। आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और उनकी समस्याओं को समझेंगे। पार्टी की योजना है कि यह अभियान अन्य गांवों और बस्तियों में भी चलाया जाएगा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, बूथ अध्यक्ष शिवलाल सरोज, श्रवण कुमार, रजत पाण्डेय, भूपेंद्र मौर्य, संजय कुमार, सभासद प्रतिनिधि मनीष मौर्य आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।