Tributes Paid to Former MP Tilakdhari Prasad Singh by Jharkhand and Bihar Leaders पूर्व स्पीकर ने पूर्व सांसद को दी श्रद्धांजलि, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTributes Paid to Former MP Tilakdhari Prasad Singh by Jharkhand and Bihar Leaders

पूर्व स्पीकर ने पूर्व सांसद को दी श्रद्धांजलि

देवरी में झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता और बिहार जदयू के महासचिव संजय प्रसाद सिंह ने स्व. तिलकधारी प्रसाद सिंह के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व सांसद को अपना...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 26 April 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व स्पीकर ने पूर्व सांसद को दी श्रद्धांजलि

देवरी, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह सारठ के पूर्व विधायक शशांक शेखर भोक्ता एवं बिहार जदयू के प्रदेश महासचिव व बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य संजय प्रसाद सिंह अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को पूर्व सांसद स्व. तिलकधारी प्रसाद सिंह के चतरो स्थित आवास पर पहुंचे। जहां पूर्व सांसद स्व तिलकधारी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूर्व सांसद के पुत्र किशोर प्रसाद सिंह, धनंजय सिंह व अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना जताई। संजय प्रसाद सिंह ने पूर्व सांसद सव. तिलकधारी सिंह को अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि वे झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ और सम्मानित नेता थे। उनके निधन से समाज व राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष बालेश्वर दास, प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी वर्मा, नीरज कुमार नगीना, संजय राय, दिलीप राय और सुधीर चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।