बाल्टी फेंकने का विरोध करने पर महिला को पीटा
Kausambi News - चायल के पहाड़पुर सुधवर गांव में एक महिला आशा देवी को पानी भरने के दौरान पड़ोसी किशोरी ने विवाद के बाद पीटा। किशोरी ने महिला की बाल्टी फेंक दी और फिर अपने परिजनों को बुलाकर हमला किया। महिला को गंभीर...
चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के पहाड़पुर सुधवर गांव की आशा देवी पत्नी राजेश कुमार ने बताया कि उसका पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया है। वह रविवार की शाम पानी भरने के लिए हैंडपंप पर गई थी। इसी दौरान पड़ोस की एक किशोरी वहां पहुंची और पहले पानी भरने को लेकर महिला के साथ विवाद करने लगी। इसके बाद किशोरी ने तैश में आकर उसकी बाल्टी को उठाकर फेंक दिया। विरोध करने पर उसने पिता समेत परिजनों को बुलाकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
घायल महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।