Eid-al-Adha Festivities Goat Markets Bustling Ahead of June 7 Celebration बकरीद पर सज गया बकरों का बाजार , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsEid-al-Adha Festivities Goat Markets Bustling Ahead of June 7 Celebration

बकरीद पर सज गया बकरों का बाजार

Kausambi News - दोआबा में ईद-अल-अजहा (बकरीद) का त्योहार सात जून को मनाया जाएगा। बाजारों में कपड़ों और बकरों की खरीदारी तेज हो गई है। मनौरी, भरवारी, और सरायअकिल में बकरा मंडी सज गई है। बकरों की कीमत 10 हजार से लेकर 1...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 1 June 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
बकरीद पर सज गया बकरों का बाजार

दोआबा में ईद-अल-अजहा (बकरीद) का त्योहार सात जून को है। इससे पहले बाजारों में कपड़ों से लेकर अन्य वस्तुओं की खरीदारी जोरों पर है। जनपद के मनौरी, भरवारी, सरायअकिल, कादीपुर आदि बाजारों में बकरा मंडी सज गई है। अलग-अलग नस्ल के बकरे मंडी में आ चुके हैं, जिनकी कीमत दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक है। बकरा मंडी में आए बकरों के विशेष नाम भी है। कोई रंग के कारण तो कोई अपनी कीमत के कारण चर्चा में है। लाखों की कीमत वाले बकरे के साथ लोग उत्साह से सेल्फी भी ले रहे हैं। मनौरी बाजार के बकरा कारोबारी नियाज अहमद ने बताया कि इस साल बकरों में काफी तेजी है।

स्थानीय बकरों को बाहर भेज दिया गया है। इस कारण स्थानीय बाजार में काफी उछाल है। मामूली बकरे एक हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। ईद उल अजहा के बारे में याद रखने वाली एक बात यह है कि हर साल इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं होती है कि यह कब मनाया जाएगा और यह चांद के दीदार पर निर्भर करता है। आमतौर पर, ईद उल अजहा पहले खाड़ी क्षेत्रों में और फिर भारत और दक्षिण एशिया में मनाया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।