Electric Shock Claims Life of Laborer in Bhitpurwa Village करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsElectric Shock Claims Life of Laborer in Bhitpurwa Village

करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत

Kausambi News - भटपुरवा गांव में एक राजगीर की करंट लगने से मौत हो गई। 30 वर्षीय राजेंद्र कुमार नवनिर्मित कमरे में प्लास्टर करते समय बिजली के खुले तार से छू गया। साथी श्रमिकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 28 May 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत

सैनी, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आकर एक राजगीर की मौत हो गई। वह नवनिर्मित कमरे में प्लास्टर करते वक्त हादसे का शिकार हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। बम्हरौली गांव के मजरा भटपुरवा निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र स्व. रामसूरत पेशे से राजगीर था। बुधवार की सुबह वह गांव के ही जफर अली के नवनिर्मित मकान में बने कमरे में प्लास्टर कर रहा था। वहां पर बिजली का तार खुला लटक रहा था। इसे स्पर्श करते ही राजगीर करंट की चपेट में आकर झुलस गया।

चीखें सुन मौके पर पहुंचे साथी श्रमिकों व गृहस्वामी ने आननफानन लाइट काटने के बाद राजगीर को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार वालों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।