Husband Abuses Wife Over Dowry Demand in Chhoti Mauli Village युवक ने दहेज की खातिर पत्नी को पीटकर घर से निकाला, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsHusband Abuses Wife Over Dowry Demand in Chhoti Mauli Village

युवक ने दहेज की खातिर पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Kausambi News - चरवा थाने के छोटी मौली गांव में एक युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना के समय उनके तीन बच्चे भी थे। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 26 May 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
युवक ने दहेज की खातिर पत्नी को पीटकर घर से निकाला

चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के छोटी मौली गांव में रविवार शाम दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया। मामले में पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। कोखराज थाने के बकोढ़ा गांव की राजकुमारी का विवाह 2015 में चरवा थाने के छोटी मौली गांव निवासी भैरव प्रसाद के साथ हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक चलता रहा। चार महीने बाद पति कम दहेज लाने का उलाहना देकर प्रताड़ित करने लगा। वह आये दिन अन्य सामानों के साथ दहेज में बाइक की मांग करने लगा।

आरोप है कि रविवार शाम वह बाइक को लेकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने तीन बच्चों संग उसे घर से भगा दिया। रोती बिलखती विवाहिता अपने मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। महिला ने थाने जाकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।