पांच लाख के लिए फांसी पर टांगी गई थी विवाहिता
Kausambi News - कोखराज के चकमाहपुर गांव में एक विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है, जिसमें पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है। विवाहिता के परिवार का आरोप है कि...

मंझनपुर, संवाददाता कोखराज के चकमाहपुर गांव में रविवार को फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पांच लाख नकद के लिए विवाहिता की हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में लिया है। देवर और सास फरार हैं। पश्चिमसरीरा निवासी लाल बहादुर का कहना है कि उसने अपनी बेटी अंजली की शादी पांच साल पहले कोखराज के चकमाहपुर गांव में रामबाबू के साथ की थी। अपनी क्षमता के अनुसार उसने दान-दहेज दिया था। शादी के बाद से ही पति रामबाबू, ससुर धर्मनारायण उर्फ बच्चा, देवर रामानंद व सास आए दिन उसको परेशान करते थे।
दहेज में उसकी बेटी से पांच लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाते थे। काफी दिनों तक वह यह सब रहती रही। कई बार प्रताड़ना भी दी गई। बिरादरी की पंचायत के बाद मामला खत्म हो जाता था। रविवार को उसकी बेटी को बेरहमी से पीटकर ससुरालियों ने उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।