Power Outage in Chakamahpur Pandeymau Villagers Protest After 12 Days Without Electricity बिजली विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPower Outage in Chakamahpur Pandeymau Villagers Protest After 12 Days Without Electricity

बिजली विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

Kausambi News - नगर पालिका परिषद भरवारी के चकमाहपुर पांडेयमऊ में लगभग 12 दिन से बिजली नहीं है। 150 घरों में अंधेरा है और लोग परेशान हैं। आंधी में गिरे बिजली के खंभे अब तक नहीं लगाए गए हैं। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 1 June 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
बिजली विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

नगर पालिका परिषद भरवारी के ग्रामीण क्षेत्र चकमाहपुर पांडेयमऊ में करीब 12 दिन से बिजली गुल है। तकरीबन 150 घरों में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। आंधी में गिरे बिजली के खंभे नए नहीं लगवाए जाने के कारण यहां यह समस्या खड़ी हुई है। इससे परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने लगभग घंटे भर तक गांव में प्रदर्शन किया। 24 घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है। दोआबा के विभिन्न हिस्सों में 20 मई को बारिश के साथ तेज आंधी भी आई थी। इस दौरान चकमाहपुर पांडेयमऊ गांव में लगे करीब सात विद्युत पोल टूट गए थे।

परिणाम हुआ कि यहां के लगभग 150 घरों की बत्ती गुल हो गई। गांव की ललिता देवी, जानकी देवी, सुशीला, किरन, तिलक यादव, देवी प्रसाद, राकेश पाल, अजय पाल, बिरजू आदि का कहना है कि इसकी जानकारी उसी रोज विभागीय अधिकारियों को दी गई थी। अफसरों ने आश्वासन भर दिया, नए पोल गड़वाकर अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में दिन और रात दोनों गुजारना मुश्किल हो रहा है। लोग अनिद्रा जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। घरों में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण शोपीस बने हुए हैं। मोबाइल तक चार्ज करने के लिए दूर जाना पड़ता है। बिजली के अभाव में पानी का संकट गहरा गया है। गांव वालों का कहना है कि 24 घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई तो वह अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।