Aditi Singh Honored by Ex-Servicemen Institute for Patriotism and Soldier Morale Boost पूर्व सैनिकों ने विधायक को सम्मानित किया, Raebareli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsAditi Singh Honored by Ex-Servicemen Institute for Patriotism and Soldier Morale Boost

पूर्व सैनिकों ने विधायक को सम्मानित किया

Raebareli News - रायबरेली में राही ब्लॉक के सभागार में पूर्व सैनिक संयुक्त संस्थान ने विधायक अदिति सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने 25 मई को तिरंगा एवं शौर्य यात्रा निकाली थी, जिसका उद्देश्य सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीSun, 1 June 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सैनिकों ने विधायक को सम्मानित किया

रायबरेली। राही ब्लॉक के सभागार में पूर्व सैनिक संयुक्त संस्थान ने सदर विधायक अदिति सिंह को सम्मानित किया। विधायक ने गत 25 मई को तिरंगा एवं शौर्य यात्रा निकाली थी। इसका उद्देश्य सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना था। राही ब्लॉक के सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था ने इसके जरिये राष्ट्रभक्ति, सैनिकों के सम्मान और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में दल बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, अमरेश त्रिपाठी, राम प्रताप शुक्ला, राजाराम यादव, अजय कुमार, ओम प्रकाश त्रिवेदी, जितेन्द्र जायसवाल, राज कुमार वर्मा, सुन्दर लाल यादव, राघवेन्द्र सिंह, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।