Teen Drowns in Ganges Search Efforts Continue for Missing Boy दोस्त के साथ नहाने गया किशोर गंगा में डूबा, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTeen Drowns in Ganges Search Efforts Continue for Missing Boy

दोस्त के साथ नहाने गया किशोर गंगा में डूबा

Kausambi News - कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बड़का टिलवा गांव में 14 वर्षीय किशोर अभिषेक पाल गंगा नदी में डूब गया। उसके दोस्त कृष्णा पाल को बचा लिया गया, लेकिन अभिषेक का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों में हाहाकार है। स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 9 May 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
दोस्त के साथ नहाने गया किशोर गंगा में डूबा

कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बड़का टिलवा गांव के सामने दोस्त के साथ गंगा नहाने गया किशोर गंगा नदी में समा गया। पांच घंटे की खोजबीन के बाद भी किशोर का पता नहीं चला है। इससे किशोर के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परिजन गंगा किनारे छाती पीटकर रो रहे हैं। बक्सी का पुरवा निवासी संतोष पाल डाक कर्मचारी हैं। संतोष पाल का बेटा नन्हू उर्फ अभिषेक पाल (14) दो दिन पहले अपनी ननिहाल गिरधपुरगढ़ी गांव आया था। शुक्रवार को वह ननिहाल के बगल में रहने वाले कृष्णा पाल (12) पुत्र सुरेश के साथ गंगा नहाने बड़का टिलवा पहुंचा। दोनों करीब साढ़े 11 बजे गंगा नदी में उतरे।

नहाते समय अचानक अभिषेक पाल गहरे पानी में चला गया। बचाने के चक्कर में कृष्णा पाल भी डूबने लगा था। शोर मचाने पर आसपास मौजूद नाविक व स्थानीय लोग गंगा नदी में कूद गए। किसी तरह कृष्णा पाल को तो बचा लिया गया, लेकिन अभिषेक पाल गंगा नदी में समा गया। काफी प्रयास किया गया, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों को जानकारी हुई तो वह रोते-पीटते हुए मौके पर आ गए। दारानगर-कड़ा धाम नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केसरवानी व कड़ा धाम थाना के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। तीन गोताखोर के साथ एक नाव खोजबीन में लगवाई। करीब पांच बजे तक नदी में अभिषेक की खोजबीन होती रही, लेकिन पता नहीं चला। अभिषेक के न मिलने से परिजनों का हाल बेहाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।