23rd Collective Wedding Ceremony in Kushinagar on April 14th 14 को वैवाहिक बंधन में बंधेंगे 21 जोड़े, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar News23rd Collective Wedding Ceremony in Kushinagar on April 14th

14 को वैवाहिक बंधन में बंधेंगे 21 जोड़े

Kushinagar News - कुशीनगर में केडी शाही जनजागृति सेवा संस्थान द्वारा 14 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष 23वां समारोह है, जिसमें अब तक 650 वर-वधुओं का विवाह संपन्न हुआ है। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSat, 12 April 2025 11:48 AM
share Share
Follow Us on
14 को वैवाहिक बंधन में बंधेंगे 21 जोड़े

कुशीनगर। केडी शाही जनजागृति सेवा संस्थान तुर्कपट्टी महुअवां की तरफ से 14 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस साल 23वां वर्ष है। समारोह तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर परिसर में संपन्न होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के प्रबंधक सुधीर कुमार शाही, अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीबी सिंह सेंगर व शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि अब तक 650 वर-वधुओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 14 अप्रैल को सायं 5 बजे बारातियों का स्वागत, उसके बाद सायं 7 बजे सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के भी प्रारंभ होगा। रात्रि 9 बजे से कलाकार मानवेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में भोजपुरी लोक कलाओं व लोक संस्कृतियों, लोकगीतों, लोकनृत्य, नाट्यकला पर आधारित शिव पार्वती विवाह का नाट्य मंचन होगा। विवाह संपन्न होने के बाद आशीर्वाद व गृहस्थी से संबंधित वस्तुएं जैसे गहना, पलंग, कुर्सी, बिस्तर, बर्तन इत्यादि देकर नवविवाहित जोड़ों को विदा किया जाएगा। 23 वर्षों से निर्धन युवक-युवतियों का विवाह कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।