Ajay Nath Tiwari Appointed Acting Principal at Jitendra Smarak Inter College Kushinagar कार्यवाहक प्रधानाचार्य बने अजय नाथ तिवारी, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsAjay Nath Tiwari Appointed Acting Principal at Jitendra Smarak Inter College Kushinagar

कार्यवाहक प्रधानाचार्य बने अजय नाथ तिवारी

Kushinagar News - कुशीनगर के जितेन्द्र स्मारक इण्टर कॉलेज में वरिष्ठ शिक्षक अजय नाथ तिवारी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। वर्तमान प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रबंध...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 30 March 2025 02:38 PM
share Share
Follow Us on
कार्यवाहक प्रधानाचार्य बने अजय नाथ तिवारी

कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के नारायणपुर कोठी स्थित जितेन्द्र स्मारक इण्टर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक अजय नाथ तिवारी को प्रबंध समिति ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। इस इंटर कॉलेज के वर्तमान प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद 31 मार्च को सेवा निवृत हो रहे हैं। 30 व 31 मार्च को अवकाश होने वजह से शनिवार को विद्यालय के प्रबंध समिति की बैठक पंडित सुभाष प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अजय नाथ त्रिपाठी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य चयनित किया गया।

प्रबन्धक पूर्व विधायक गंगासिंह कुशवाहा ने बताया कि अगले दो दिन विद्यालय में अवकाश होने के चलते श्री त्रिपाठी को शनिवार को ही प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंप दिया गया। उनके प्रधानाचार्य नियुक्त होने पर प्रबंध समिति के मंत्री डॉ. शैलेन्द्र कुमार मिश्र, दिलीप कुमार सिंह, आलोक दुबे, राजेश पाण्डेय, उमेश पति त्रिपाठी, प्रेम कुमार त्रिपाठी, प्रदीप कुमार शर्मा, विनोद कुमार, दुर्गेश कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, सुनील सिंह, प्रवीण कुमार आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।