मां के ब्रह्मभोज के दिन पत्नी की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Kushinagar News - रामकोला में एक पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति पर पत्नी को पीटकर मायके छोड़ने का आरोप है। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद पत्नी की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप...

रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। माता के ब्रम्हभोज के दो दिन पूर्व पति पत्नी में विवाद हो गया। पति पर पत्नी को पीटकर हाथ पैर बांधकर मायके पहुंचाने का आरोप है। मायके वालों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रामकोला थाने के गांव कुसमहा खास निवासी कालिका सिंह की माता जी का स्वर्गवास हो गया है। गुरुवार को उनका ब्रम्हभोज था। मायके पक्ष का आरोप है कि सोमवार को पति पत्नी में विवाद हो गया।
विवाद के बाद पति व परिवार के अन्य सदस्य पत्नी को बुरी तरह मारे पीटे। उसके बाद पति ने रस्सी से बांधकर पत्नी को उसके मायके पडरौना कोतवाली के गांव धर्मपुर ऑटो से छोड़ आया। मायके वालों का कहना है कि उन लोगों ने अपनी बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। रामकोला के इंस्पेक्टर क्राइम संतोष कुमार का कहना है कि मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष मेरी पुत्री को दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। सोमवार को मेरी पुत्री की सास, ननद और उसके स्वसुर ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और हांथ पैर बांधकर उसके मायके पहुंचा दिया। तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।