DM and SP Meeting to Curb Illegal Transportation of Minor Minerals एडीएम-सीओ रखेंगे ध्यान..क्षेत्र में न हो पाए उप खनिजों का अवैध परिवहन, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsDM and SP Meeting to Curb Illegal Transportation of Minor Minerals

एडीएम-सीओ रखेंगे ध्यान..क्षेत्र में न हो पाए उप खनिजों का अवैध परिवहन

Rampur News - डीएम और एसपी ने अवैध उप खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए बैठक की। जिलाधिकारी ने सुनिश्चित किया कि क्षेत्र में अवैध परिवहन न हो। 2024-25 में अवैध परिवहन के खिलाफ कार्यवाही से 131.63 करोड़ की राजस्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 30 May 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
एडीएम-सीओ रखेंगे ध्यान..क्षेत्र में न हो पाए उप खनिजों का अवैध परिवहन

डीएम और एसपी ने उप खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के संबंध में की बैठक। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी व सीओ सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी दशा में उनके क्षेत्र में उप खनिजों का अवैध परिवहन न होने पाये। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को भी उप खनिज की ओवरलोडिंग और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन के मामलों में दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने खान अधिकारी व खान निरीक्षक को समस्त उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए उप खनिज ले जाने वाले वाहनों व उनके आवश्यक अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए।

131.63 करोड़ की हुई राजस्व प्राप्ति रामपुर। जनपद में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 51.85 करोड़ की राजस्व प्राप्ति के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध उप खनिज, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध भारी जुर्माना एवं कठोर कार्यवाही के परिणामस्वरूप 131.63 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है, जोकि निर्धारित लक्ष्य का 341.89 प्रतिशत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।