Kushinagar Anganwadi Centers to Distribute Materials on June 9-10 2025 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्रियों का वितरण 9 व 10 को, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Anganwadi Centers to Distribute Materials on June 9-10 2025

आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्रियों का वितरण 9 व 10 को

Kushinagar News - कुशीनगर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्री का वितरण 9 और 10 जून को किया जाएगा। यह सामग्री मार्च 2025 के आदेश के अनुसार प्राप्त हुई है। सीडीओ के निर्देश पर फाजिलनगर, सेवरही, सुकरौली और पडरौना के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 8 June 2025 08:58 AM
share Share
Follow Us on
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्रियों का वितरण 9 व 10 को

कुशीनगर। जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के वितरण लिए सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री मार्च 2025 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। सीडीओ के निर्देशानुसार फाजिलनगर, सेवरही, सुकरौली एवं पडरौना के परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों से 9 व 10 जून को सामग्री का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि इन तिथियों में फाजिलनगर, सेवरही, सुकरौली एवं पडरौना परियोजनाओं के सीडीपीओ एवं मुख्यसेविका कम से कम पांच केंद्रों का भ्रमण करेंगें। वितरण दिवस को इन विकासखंडों के ग्राम प्रधान व स्वयं सहायता समूह भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इसकी सूचना ग्राम प्रधान, सभासद एवं जनप्रतिनिधियों को दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।