Kushinagar Crackdown on Food Adulteration 52 Lakh Fine Imposed on Offenders मिलावटखोरी: 107 पर मुकदमा, 52. 95 लाख का लगाया जुर्माना, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Crackdown on Food Adulteration 52 Lakh Fine Imposed on Offenders

मिलावटखोरी: 107 पर मुकदमा, 52. 95 लाख का लगाया जुर्माना

Kushinagar News - कुशीनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरों की सूची तैयार की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 52 लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पिछले वर्ष 339 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSat, 17 May 2025 12:56 PM
share Share
Follow Us on
मिलावटखोरी: 107 पर मुकदमा,  52. 95 लाख का लगाया जुर्माना

कुशीनगर। मुख्यमंत्री द्वारा मिलावट खोरों की फोटो चौराहों पर लगाने की बात कहे जाने के बाद जिले के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले के बड़े मिलावट खोरों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी करने वालों पर 52 लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बीते वर्ष जिले की दुकानों से खाद्य पदार्थों के कुल 339 नमूने लेकर जांच के लिये लैब भेजे गए थे। इनमें 173 खाद्य पदार्थो के नमूने फेल हो गए थे। पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई के साथ 52 लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जिले में मिलावटखोरो पर नकेल लगाने के लिये पिछले वित्तीय वर्ष में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान चलाकर खाद्य सामग्रियों की जांच की थी। विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 339 नमूने लेकर शुद्धता की जांच के लिये लैब में भेजा, जिसमें 263 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें 173 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल हो गए। विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलने पर 107 दुकानदारों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। 50 लोगों पर कुल 52 लाख 95 हजार का जुर्माना लगाया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य दो प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जिले में मिलावटखोरों की सूची तैयार की जा चुकी है। बड़े मिलावटखोरों की सूची अलग से तैयार की जा रही है। अभी इस सूची को लेकर शासन से कोई लिखित निर्देश नहीं मिला है। मिलते ही भेज दी जाएगी। यह कार्रवाई मिलावटखोरी पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह खाद्य सामग्री खरीदते समय लेबल जांचें और किसी भी संदेहास्पद वस्तु की सूचना विभाग को भी दें, जिससे मिलावट करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।