नगर पालिका में रानी अहिल्याबाई होल्कर की मनी जयंती
Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में नगर पालिका परिषद के सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विजय शुक्ला रिंकू ने रानी के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता मौजूद...

गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद के सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री विनोद स्वर्णकार एवं कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने विपरीत परिस्थितियों में समाज के लिए काम किया। उन्होंने गरीबों को न्याय तथा देश की सीमाओं को सेना मजबूत सुरक्षित किया। संचालन नगर मंत्री धीरज बाजपेयी ने किया। इस अवसर भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, अशोक सक्सेना, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता,कस्ता मण्डल प्रभारी अरुण अवस्थी, प्रदेश महामंत्री विप्र प्रधानाचार्य कल्याण समिति शैलेन्द्र सक्सेना, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुज खरे ,अरविन्द श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, शक्ति केन्द्र संयोजक शिवम गुप्ता ,बूथ अध्यक्ष प्रभात गुप्ता, लवकुश अवस्थी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।