शारदा नदी की रेत से महिला का शव निकालते लोग
Lakhimpur-khiri News - शारदानगर के शारदा नगर थाना क्षेत्र में शारदा नहर की रेत से एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव देखने से लोगों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पहचान की...

शारदानगर, संवाददाता। थाना शारदा नगर क्षेत्र में शारदा नहर की रेत से एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई। शव देखे जाने से लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस महिला के शव की पहचान करवाने में जुटी है। शारदा नगर थाना क्षेत्र में शारदा बैराज के पास नहर की रेत में एक महिला का शव दिखाई। शव देखे जाने से लोगों में हड़कम्प मच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि महिला की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। महिला ने लाल चुनरी ब्लाउज और सलवार पहन रखा है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से महिला की पहचान करवाने की कोशिश कर रही है। कुछ लोगों ने बताया कि रविवार को यह महिला शारदा बैराज पर टहलते हुए देखी गई थी। सोमवार की दोपहर बाद शारदा बैराज के पास नहर की रेत से उसका शव बरामद हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।