‘डबल इंजन सरकार लोगों को ठग रही है
भाकपा-माले कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता कन्वेंशन में विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार पिछले 20 वर्षों से जनता को ठग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सामाजिक समरसता को...

मैनाटाड़। बदलो सरकार, बदलो बिहार अभियान के तहत भाकपा-माले कार्यालय में कार्यकर्ताओं का कन्वेंशन आयोजित किया गया।सभा का संचालन खेग्रामस के जिलाध्यक्ष सीताराम राम ने किया। मौके पर विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विगत 20 बरसों से जनता को ठग रही है। केन्द्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। भाजपा देश में साम्प्रदायिक तनाव बढाकर सामाजिक समरसता को खत्म कर कर रही है। देश में भाजपा फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। सुशासन की माला जपने वाली सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। वही कामरेड सीताराम राम ने ने कहा कि बिहार में दो तिहाई(63%) आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
बिहार में डबल इंजन की सरकार महिलाओं का शोषण कर रही है। रसोईया, आशा, ममता, सहायिका, सेविका को जीवन यापन करने लायक सम्मानित वेतन नहीं दिया जाता है। वही अंचल सचिव अच्छेलाल राम ने कहा भाजपा सरकार छात्र नौजवानों को रोजगार देने में विफल रही है। 65 प्रतिशत आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार की नियत पिछड़ों, दलितों और आदिवासी विरोधी है।कार्यकर्ता कन्वेंशन को अंचल सचिव अच्छेलाल राम,जिला नेता सुभाषचंद्र कुशवाहा, सीताराम राम, लक्ष्मण राम, इन्द्रदेव कुशवाहा, श्रीकांत ठाकुर, शुकुल साह, अनिल कुमार दिवाकर, बलिराम कुमार,चन्द्रदीप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। वही सैकड़ों से ज्यादा माले कार्यकर्ता मौजूद रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।