Land Dispute in Narpatganj Leads to Auction of Maize Crop अररिया : पथराहा में विवादित भूमि की जब्त मक्का थाना परिसर में की गई नीलाम, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsLand Dispute in Narpatganj Leads to Auction of Maize Crop

अररिया : पथराहा में विवादित भूमि की जब्त मक्का थाना परिसर में की गई नीलाम

नरपतगंज प्रखंड के पथराहा में भूमि विवाद के बाद एसडीओ द्वारा धारा 144 लागू की गई। इसके बाद, अंचल पदाधिकारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने विवादित भूमि पर लगे मक्का फसल को जब्त किया। सोमवार को थाना परिसर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 17 June 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : पथराहा में विवादित भूमि की जब्त मक्का थाना परिसर में की गई नीलाम

नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना अंतर्गत पथराहा में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के बाद एसडीओ द्वारा उक्त भूमि पर 144 की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद अंचल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम के द्वारा उक्त भूमि पर लगे मक्का फसल को पुलिस टीम के सहयोग से जब्त कर थाना लाया गया।सोमवार को थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार , थानाध्यक्ष अमित कुमार के मौजूदगी में विधिवत ढंग से मक्का की नीलामी की गई। अधिक बोली लगाने वाले लोगों के नाम मक्का को दिया गया। जबकि जमा किये गए राशि को सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा।

बताते चलें कि पथराहा निवासी हाजी असगर व नजरुल के बीच भूमि विवाद चल रहा था मामला बढ़ने के बाद 144 की कार्रवाई उक्त भूमि पर की गई इसके बाद पुलिस टीम के द्वारा उक्त भूमि पर लगे मक्का की फसल को जब्त कर लिया गया। इसके बाद सोमवार को थाना परिसर में अंचल अधिकारी की मौजूदगी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले मुस्ताक साफी के नाम नीलामी की गई मामले को लेकर अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के बाद विवादित भूमि पर 144 लगाया गया था जिस भूमि पर लगे मक्का को फसल को प्रशासन के द्वारा विधिवत ढंग से जप्त किया गया था जब्त की गई मक्का के फसल को विधिवत ढंग से नीलामी की गई जबकि नीलामी की राशि सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।