मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत
Lakhimpur-khiri News - सम्पूर्णानगर में बसही बजार निवासी 38 वर्षीय सुभाष भास्कर अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। गहरे पानी में उतरने के दौरान वह जल कुम्भी में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों ने...

सम्पूर्णानगर। सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के बसही बजार निवासी एक युवक साथियों के साथ मछली पकड़ने गया हुआ था। बताया जाता है कि इस दौरान गहरे पानी में उतर गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को घंटों बाद शव बरामद हो सका। बताया जाता है कि बसही बजार निवासी 38 वर्षीय सुभाष भास्कर उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र चोकट अपने साथियों के साथ नेपाल सीमावर्ती इलाके बाजार घाट क्रेशर सुतीया नाला में मछली पकड़ने सुतिया नाले में गया हुआ था। बताया जाता है कि अचानक जल कुम्भी में फसने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर हजारा पुलिस, राजस्व विभाग व वन विभाग की टीम मौके पर जा पहुंची घंटों के प्रयास के बाद गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया गया। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।