बेहतर उत्पाद बनाने वाले समूह की महिलाएं की गई पुरस्कृत
Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को आयोजित

मिर्जापुर, संवाददाता नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में बेहतर उत्पाद बनाने वाली समूह की महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान समूह की महिलाओं को उद्योग लगाने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया। उन्होंने कहाकि समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। महिलाएं हुनर सीख कर बेहतर उत्पाद तैयार करें जिसे देश-विदेश में बेचा जा सके। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और देश आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने समूह की महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान बेहतर उत्पद बनाने वाली समूह की महिलाओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 12 ब्लाक के समूह की महिलाएं शामिल हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।