प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
Lakhimpur-khiri News - उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अधिवेशन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि हमारा संघर्ष केवल वेतन वृद्धि के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा...

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अधिवेशन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी मौजूद रहे। संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना, उमा शंकर कनौजिया, सुधा मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, सुषमा गुप्ता, ब्रजकिशोर, रंजना शर्मा, अरुण मिश्रा व पल्लवी मिश्रा। महामंत्री संतोष भार्गव, मंत्री शिव गोविंद, संयुक्त मंत्री अबरार अहमद, डॉ. प्रतिभा वर्मा, राम नरेश वर्मा, मनोज कुमार, राजकुमार, विनीत वर्मा, ऋषिकेश जायसवाल, अनिल कुमार बाजपेई, कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार वर्मा व लेखाकार कृष्ण कुमार सिंह राजवंशी, आय व्यय निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा, प्रचार मंत्री ज्ञान प्रकाश, जिला प्रवक्ता आशीष प्रताप श्रीवास्तव ने शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संघर्ष केवल वेतन वृद्धि के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी है। एक संगठित शिक्षक संघ ही शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा कर सकता है। इस दौरान एकता मिश्रा, सतीश वर्मा, उमाशंकर, संतोष मिश्रा, विश्वनाथ चौरसिया, विनीत शुक्ला, आदित्य गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, ललित कुमार, विनोद कुमार, उमेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।