Vishnu Mahayagya and Virat Sant Conference Begins in Bansgaon बांसगांव में श्री विष्णु महायज्ञ शुरू, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsVishnu Mahayagya and Virat Sant Conference Begins in Bansgaon

बांसगांव में श्री विष्णु महायज्ञ शुरू

Lakhimpur-khiri News - श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन बांसगांव में शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 15 से 21 जून तक चलेगा, जिसमें कलश यात्रा, अग्नि प्रकट, हवन पूजन, और सामूहिक रुद्राभिषेक शामिल हैं। हर दिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 16 June 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
बांसगांव में श्री विष्णु महायज्ञ शुरू

श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन की शुरुआत हो गई। यज्ञ कार्यक्रम हरदेव पीठाधेश्वर पवनानंद महाराज फलाहरी बाबा की देखरेख में सम्पन्न होंगे। ग्राम पंचायत बांसगांव में श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत 15 जून दिन रविवार से हो गई जो 21 जून दिन शनिवार तक चलेगा। पहले दिन कलश यात्रा बेदी रचना की गई, दूसरे दिन मंगल प्रवेश अग्नि प्रकट, 17 से 20 जून तक हवन पूजन किया जाएगा। 21 जून को सामूहिक रुद्राभिषेक एवं कन्या भोज करा कर भंडारा कराया जाएगा। बाबा अचम्भ नाथ लीला सेवा संस्थान वृंदावन मथुरा के कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झाँकियां दिखाई जाएंगी।

हर रोज कथा प्रवचन का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक और शाम को रात 8 बजे से 11 बजे तक होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।