खुद पर तेल उड़ेलते फरियादी को देख दौड़ पड़े वकील, ऐक्शन में आईं डीएम दिव्या मित्तल
देवरिया के पुरवा का रहने वाला ललित गोपाल शर्मा सुबह सवा 10 बजे अचानक कलेक्ट्रेट पहुंच गया। वह डीएम कार्यालय कक्ष के सामने खुद पर मिट्टी का तेल गिराकर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा। इस बीच वहां पर मौजूद अधिवक्ताओं की नजर उस पर पड़ गई। वे दौड़कर वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया।

यूपी के देवरिया में जमीन के झगड़े को लेकर परेशान एक शख्स ने सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के सामने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसे खुद पर तेल उड़ेलते देख वहां मौजूद वकील दौड़ पड़े। वकीलों ने उसे पकड़कर माचिस फेंक दी। इस दौरान मामले की जानकारी डीएम दिव्या मित्तल को हुई तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा। अधिकारियों ने आत्मदाह की कोशिश करने वाले शख्स को समझा-बुझाकर शांत किया। उसकी शिकायत पर प्रशासन ने ऐक्शन शुरू कर दिया है।
देवरिया जिले के पुरवा का रहने वाला ललित गोपाल शर्मा सुबह सवा दस बजे अचानक कलेक्ट्रेट पहुंच गया। वह डीएम कार्यालय कक्ष के सामने खुद पर मिट्टी का तेल गिराकर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा। इस बीच वहां पर मौजूद अधिवक्ताओं की नजर उस पर पड़ गई। वे दौड़कर वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। साी माचिस छीन कर फेंक दी। जब इसकी जानकारी डीएम दिव्या मित्तल को हुई तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।
थोड़ी ही देर में सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी और कोतवाल डीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आत्मदाह की कोशिश करने वाले फरियादी से पूछताछ शुरू की। फरियादी ललित गोपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी जमीन में निर्माण करा रहा है। विपक्षी उसे रोक दे रहा है। जबकि न्यायालय से उसके पक्ष में आदेश भी है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन उसकी मदद करने की बजाए विपक्षी की मदद कर रहा है।
उसने चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगा। उसने आरोप लगाया कि विपक्षी ने उसकी जमीन में अभी कब्जा किया हुआ है। जो बची हुई जमीन है, उस पर वह निर्माण करा रहा है तो भी रोक रहा है। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन और तहसीलदार ने भी उससे बात की। उसे समझा-बुझाकर एडीएम प्रशासन अपने कक्ष में ले गए। उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। ललित गोपाल ने बताया कि न्याय न मिलने से वह काफी परेशान है।