किशोरी से गैंगरेप में दो गिरफ्तार
Lucknow News - रहीमाबाद में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किया गया। घटना के समय किशोरी के माता-पिता शहर से बाहर थे। किशोरी ने 15 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपित अभिषेक और उसके मामा...

रहीमाबाद, संवाददाता पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुराचार करने के आरोपित को गिफ्तार किया है। वारदात के वक्त किशोरी के माता-पिता शहर से बाहर गए थे। वापस आने पर किशोरी ने मां को आपबीती बताई। रहीमाबाद निवासी किशोरी के मुताबिक तीन मई की सुबह 6.30 बजे वह खेत पर गई थी। पीछा करते हुए अभिषेक और उसका मामा अनुज आ धमके। आरोपितों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर हत्या करने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त घर वाले शहर से बाहर गए हुए थे। उनके वापस आने पर 15 मई को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनन्द द्विवेदी ने बताया कि पहले छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने बयान में गैंगरेप करने का आरोप लगाया। जिसके आधार पर अभिषेक और उसके मामा अनुज को गिरफ्तार किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।