Aligarh Lock Industry Thrives Amid US-China Tariff War अलीगढ़ में ताला कंपनी लिंक लॉक्स ने किया 100 करोड़ रुपये का नया निवेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAligarh Lock Industry Thrives Amid US-China Tariff War

अलीगढ़ में ताला कंपनी लिंक लॉक्स ने किया 100 करोड़ रुपये का नया निवेश

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता चीन और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ युद्ध ने अलीगढ़

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 28 April 2025 09:40 PM
share Share
Follow Us on
अलीगढ़ में ताला कंपनी लिंक लॉक्स ने किया 100 करोड़ रुपये का नया निवेश

लखनऊ, विशेष संवाददाता चीन और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ युद्ध ने अलीगढ़ के ताला उद्योग के लिए सुनहरा अवसर पैदा किया है। ताला उद्योग का केंद्र अलीगढ़ अब वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। अलीगढ़ की प्रमुख ताला कंपनी लिंक लॉक्स ने इस दिशा में 100 करोड़ रुपये का नया निवेश किया है। यह निवेश न केवल ताला उद्योग को बल्कि इससे जुड़े सभी हितधारकों को लाभ पहुंचाएगा।

वोल्ज़ा के निर्यात डेटा के अनुसार, भारत, चीन और वियतनाम ताले और हार्डवेयर के प्रमुख निर्यातक देश हैं। 17 अप्रैल 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत 40,664 शिपमेंट के साथ ताला हार्डवेयर निर्यात में विश्व में शीर्ष पर है। इसके बाद चीन (30,289 शिपमेंट) और वियतनाम (4,836 शिपमेंट) का स्थान है। अक्तूबर 2023 से सितंबर 2024 तक भारत ने 3,578 शिपमेंट निर्यात किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10% की वृद्धि दर्शाता है। भारत से ताले मुख्य रूप से यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को निर्यात किए जाते हैं। अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर 245 फीसदी का टैरिफ लगाए जाने से चीनी उत्पाद महंगे हो गए हैं। यह स्थिति अलीगढ़ के ताला उद्योग के लिए अमेरिकी बाजार का बड़ा हिस्सा हासिल करने का मौका लेकर आई है।

रोजमर्रा के उत्पादों में भी यूपी की संभावनाएं

चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ युद्ध का लाभ केवल ताला उद्योग तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश के लिए यह अन्य घरेलू उत्पादों के निर्यात में भी बड़ा अवसर लेकर आया है। अमेरिका चीन से किचनवेयर, टेबलवेयर, प्लास्टिक आइटम, लैंप, हेयर क्लिपर और पटाखे जैसे उत्पादों का आयात करता है, जिनका कुल वार्षिक निर्यात 148 अरब डॉलर है। इसमें चीन की हिस्सेदारी 72% और भारत की 2.9% है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।