लोहिया के नियमित डॉक्टर तैनात होंगे
Lucknow News - राहत -अभी संविदा डॉक्टरों के भरोसे संचालित हो रहे हैं आठ विभाग -इन विभागों में

राहत -अभी संविदा डॉक्टरों के भरोसे संचालित हो रहे हैं आठ विभाग -इन विभागों में ओपीडी व मरीजों की भर्ती को मिलेगी रफ्तार -डॉक्टरों की भर्ती के लिए साक्षात्कार हुए, जल्द होगी तैनाती लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लोहिया संस्थान में इलाज के आने वाले मरीजों को लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से संविदा के भरोसे चल रहे आठ विभागों में नियमित डॉक्टरों की तैनाती होगी। डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम दौर में है। साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। संस्थान की ओपीडी में प्रतिदिन 3000 से 3500 मरीज आ रहे हैं। लगभग 1000 से अधिक बेड हैं।
ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। मरीजों के इलाज मुहैया कराने व मेडिकल छात्रों को पढ़ाने के लिए करीब 120 से अधिक डॉक्टर तैनात हैं। संस्थान में कुल 41 विभाग हैं। जिनमें आठ विभागों में मरीजों का इलाज संविदा डॉक्टरों के भरोसे संचालित हो रहा है। नेत्र, गेस्ट्रो मेडिसिन, त्वचा, मानसिक, इंडोक्राइनोलॉजी, डेंटल, मेडिकल आंकोलॉजी व इंडोक्राइन सर्जरी विभाग में कोई नियमित डॉक्टर नहीं है। इसकी वजह से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की सहूलियतों के लिए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। करीब 320 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती चल रही है। जिनमें से 15 विभागों में साक्षात्कार पूरे हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर संविदा डॉक्टरों के भरोसे संचालित होने वाले विभागों में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नियमित डॉक्टरों की तैनाती का सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा। डॉक्टर पूरी जिम्मेदारी से मरीजों को ओपीडी में देखेंगे। भर्ती करेंगे। शिक्षण कार्य को भी रफ्तार मिलेगी। शोध कार्य भी हो सकेंगे। डॉ. सीएम सिंह, निदेशक, लोहिया संस्थान
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।