विकसित भारत में सक्रिय भागीदारी का संकल्प
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। महानगर के 15 मंडलों में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष

लखनऊ, संवाददाता। महानगर के 15 मंडलों में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी ने विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान विकसित भारत की संकल्पना में पार्टी की भूमिका और केंद्र सरकार उपलब्धियों पर चर्चा हुई। प्रबुद्धजन व क्षेत्र वासियों को विकसित भारत में सक्रिय भागीदारी के लिए संकल्प दिलाया गया। पश्चिम विधानसभा मंडल चार सुल्तानपुर गढ़ैय्या मोहल्ले कि सभा में राज्यसभा सांसद बृजलाल, अंजनी श्रीवास्तव, मंडल चार अध्यक्ष संदीप तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र सिंह, महानगर मंत्री अनीता सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना साहू आदि रहे। कैसरबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 16 से 18 जून तक शक्ति केंद्र स्तर पर अभियान चलाने की कार्य योजना तय हुई।
इस दौरान आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।