BJP Celebrates 46th Foundation Day with Tribute to Founders and Workers कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम ने बनाया भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी: ब्रजेश पाठक, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Celebrates 46th Foundation Day with Tribute to Founders and Workers

कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम ने बनाया भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी: ब्रजेश पाठक

Lucknow News - उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। स्थापना दिवस पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने पार्टी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 7 April 2025 10:39 PM
share Share
Follow Us on
कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम ने बनाया भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी: ब्रजेश पाठक

सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम और निस्वार्थ समर्पण से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 330 पर आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को उप मुख्यमंत्री शामिल हुए। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के साथ यहां पहुंचे उप मुख्यंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया और स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, विनायक पांडेय, विनोद कुमार, अंबेश प्रकाश मिश्रा, डॉ शादाब आलम, संजय अवस्थी, दिनेश चंद्र एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।