BJP Issues Notice to Controversial MLA Nand Kishore Gurjar for Remarks Against Government भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को नोटिस, मांगा जवाब, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Issues Notice to Controversial MLA Nand Kishore Gurjar for Remarks Against Government

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को नोटिस, मांगा जवाब

Lucknow News - भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर गाजियाबाद के विधायक नंद किशोर गुर्जर को उनके विवादित बयानों के लिए नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधायक से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 23 March 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को नोटिस, मांगा जवाब

- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर विवादित टिप्पणियों पर मांगा गया स्पष्टीकरण लखनऊ, विशेष संवाददाता

गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के हालिया बयानों पर प्रदेश भाजपा ने सख्ती दिखाई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें नोटिस देते हुए सात दिनों में जवाब मांगा है। विधायक को नोटिस भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर दिया गया है।

बीते गुरुवार को भाजपा विधायक राम कथा के पहले कलश यात्रा निकलवा रहे थे। उस दौरान यात्रा की अनुमति न होने पर पुलिस प्रशासन और विधायक के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद भाजपा विधायक ने पत्रकार वार्ता कर सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई टिप्पणियां की थीं। उन्होंने यहां तक कहा था कि मुख्यमंत्री पर कुछ अधिकारियों ने काला जादू किया है। विधायक ने विवाद के दौरान उनकी हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया था। नंद किशोर गुर्जर इसके पहले भी कई विवादित टिप्पणियां प्रदेश सरकार पर कर चुके हैं।

रविवार को विधायक को उनके बयानों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ समय से आपके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है। आपके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है। आपके इस आचरण से पार्टी व सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जोकि अनुशासनहीतना की श्रेणी में आता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।