बेगम अख्तर, मुंशी नवल किशोर की यादों को छात्रों के साथ साझा किया
Lucknow News - लखनऊ में आदाब अर्ज और कबीर मंजरी सांस्कृतिक क्लब द्वारा 'बहुत याद आते हैं' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करामत हुसैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में महान हस्तियों की यादों को ताजा किया गया। प्रो. साबिरा हबीब ने...

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता आदाब अर्ज लखनऊ और कबीर मंजरी सांस्कृतिक क्लब की ओर से बहुत याद आते हैं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करामत हुसैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में हुए कार्यक्रम में महान हस्तियों की यादों का ताजा किया गया।
मेजबानी करते हुए प्रो. साबिरा हबीब ने मल्लिका ए तरन्नुम बेगम अख्तर को याद किया। उन्होंने बेगम अख्तर के साथ अपने विभिन्न अनुभवों साझा किया। प्रो. साबिरा हबीब ने रूस में बेगम अख्तर के साथ अनुभवों को भी साझा किया। करामत पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ हुमा ख्वाजा ने करामत के समृद्ध इतिहास के बारे में बात की और कॉलेज में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अधिक होने पर जोर दिया। डॉ. इशरत नौहीद ने लखनऊ के प्रसिद्ध व्यक्तित्व आरिफ नकवी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह उर्दू के प्रति उनके प्यार और जुनून ने उन्हें जर्मनी में भी मशहूर कर दिया। डॉ. परवीन शुजात ने मुंशी नवल किशोर और उनके प्रेस के महान कार्यों के बारे में बताया। जिन्होंने पवित्र कुरान, रामायण और महाभारत का समान सम्मान के साथ प्रकाशन किया और शहर में गंगा-जमुनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध थे। मनीष मेहरोत्रा ने आज के युवाओं के लिए शहर की ऐसी शख्सियतों के बारे में जानने और जड़ों से जुड़े रहने के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन हमारे राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ। इस मौके पर आदाब अर्ज लखनऊ के सदस्य प्रदीप कपूर, रेखा कुमार, सबीहा अहमद, इमराना, सारा फातिमा, फरहीन, अमरीन, शहला हक, तबस्सुम किदवई, तसनीम रहमा, नजमा नूरानी, सोफिया किदवई, नसरीन हामिद, असमा इरफान, नुजहत समेत अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।