नगर निगम आफिस का गेट खोलते ही गिरा
Lucknow News - लखनऊ के अलीगंज में नगर निगम के नए कार्यालय का दूसरी मंजिल का शीशे का गेट गिर गया। यह घटना उस समय हुई जब एक वकील गेट खोलकर अंदर जा रहे थे। गेट का निर्माण स्मार्ट सिटी के बजट से हुआ था। कोई घायल नहीं...

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के जोन तीन, अलीगंज में बने नए कार्यालय का दूसरी मंजिल का शीशे का गेट गुरुवार को भरभरा कर गिर गया। अभी दो महीने पहले ही जोन तीन कार्यालय का शुभारम्भ हुआ था। पुराने कार्यालय से इसमें शिफ्ट हुआ था। इसका निर्माण स्मार्ट सिटी के बजट से कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक एक वकील गेट खोलकर अन्दर जा रहे थे, तभी यह भरभराकर गिर गया। वह बाल बाल बच गये। हालांकि केवल गेट का एक हिस्सा ही गिरा है। सहायक अभियन्ता ने बताया कि जांच की जा रही है। जोनल अधिकारी अमरजीत यादव ने कहा कि वह कार्यालय में नहीं थे इसलिए कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।