India s Semiconductor Plant in Jewar 20 000 Wafers and 36 Million Chips Monthly सेमीकंडक्टर प्लांट में हर महीने लगभग 3.6 करोड़ चिप्स तैयार होंगे : सुनील शर्मा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsIndia s Semiconductor Plant in Jewar 20 000 Wafers and 36 Million Chips Monthly

सेमीकंडक्टर प्लांट में हर महीने लगभग 3.6 करोड़ चिप्स तैयार होंगे : सुनील शर्मा

Lucknow News - लखनऊ। विशेष संवाददाता। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा है कि

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 15 May 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
सेमीकंडक्टर प्लांट में  हर महीने लगभग 3.6 करोड़ चिप्स तैयार होंगे : सुनील शर्मा

लखनऊ। विशेष संवाददाता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा है कि जेवर में लगने वाले अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर प्लांट में हर महीने लगभग 20,000 वेफर्स और 3.6 करोड़ चिप्स तैयार किए जाएंगे। यह भारत की डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक ज़रूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस परियोजना में एचसीएल और फॉक्सकॉन कंपनियां साझेदार होंगी। सुनील कुमार शर्मा ने गुरुवार को कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर निर्माण का हब बनाएगी। इससे न सिर्फ आर्थिक विकास होगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी बल मिलेगा। जेवर को एक प्रमुख तकनीकी क्षेत्र के रूप में विकसित करने का हमारा सपना अब साकार हो रहा है।

इस प्लांट में मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पीसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और प्रदेश में तकनीकी निवेश और बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा जिससे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक से काम करने का मौका मिलेगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी, जिसका उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक इस मिशन के तहत 6 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। देश के 270 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के छात्र और 70 से ज्यादा स्टार्टअप्स इस मिशन से जुड़कर अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर तकनीक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।