Municipal Corporation Launches Anti-Encroachment Drive Removes Structures नगर निगम ने अवैध दुकानें और रैंप तोड़े, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMunicipal Corporation Launches Anti-Encroachment Drive Removes Structures

नगर निगम ने अवैध दुकानें और रैंप तोड़े

Lucknow News - नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने सोमवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 2 June 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम ने अवैध दुकानें और रैंप तोड़े

नगर निगम ने सोमवार को एक साथ कई जोन में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान कई टीन शेड की दुकानें तोड़ी गई। घरों के बाहर नालों पर बने रैंप भी तोड़े गए। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त के निर्देश पर विभिन्न वार्डों में एक साथ संपन्न हुआ। वार्ड कन्हैया माधवपुर प्रथम में जोनल अधिकारी जोन-6 के नेतृत्व में बालागंज चौराहे से एकता नगर चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान 8 ठेले, 5 अस्थाई दुकानों को हटाया गया। इसके अतिरिक्त एक बैंड-बाजा वाली गाड़ी, 5 कैरेट, एक लोहे का स्टूल, 5 टायर, एक फ्लैक्स बोर्ड और एक प्लास्टिक की कुर्सी जब्त की गई।

अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे पुनः उस स्थान पर अतिक्रमण न करें। साथ ही, भविष्य में ऐसी गतिविधियाँ न हों इसके लिए क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को भी पत्र प्रेषित किया गया है। जोन-7 में मुंशीपुलिया चौराहे से मेट्रो स्टेशन होते हुए माही मेडिकल तक अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 2 ठेले, 2 ठेलियां, 1 गुमटी और 1 लोहे का काउंटर हटाया गया। साथ ही हिम सिटी पार्ट-1, देवा रोड, चिनहट स्थित दो स्थलों पर बने रैंपों को भी तोड़ा गया।अतिक्रमणकारियों को पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।