Newly Elected Officials Sworn in at Waterworks Employees Conference in Lucknow जलकल कर्मचारी संघ के अधिवेशन में उठी कई मांगे, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNewly Elected Officials Sworn in at Waterworks Employees Conference in Lucknow

जलकल कर्मचारी संघ के अधिवेशन में उठी कई मांगे

Lucknow News - कर्मचारियों के सम्मेलन में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ लखनऊ। प्रमुख संवाददाता जलकल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 15 May 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
जलकल कर्मचारी संघ के अधिवेशन में उठी कई मांगे

कर्मचारियों के सम्मेलन में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ लखनऊ। प्रमुख संवाददाता जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बुधवार को जलकल मुख्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सभापति बृजेश सिंह, पवन सिंह चौहान, सदर विधायक श्याम धनी राही, विधायक राहुल सोनकर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया कई पार्षद भी रहे। संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं, उनकी सेवा शर्तों और कल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की गई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। आयोजन ने संगठन की एकजुटता और कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप में सामने रखा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीपी सिंह सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और संगठन के मोमेंटो भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी, महामंत्री आकाश कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष रुदल राजभर ने किया। अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने औपचारिक रूप से पद और गोपनीयता की शपथ भी ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।