Film Phule Celebrates Mahatma Jyotiba Phule s Legacy in Meerut विधायक अतुल प्रधान ने शो बुक कर दिखाई फुले फिल्म, लहराए तिरंगे, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFilm Phule Celebrates Mahatma Jyotiba Phule s Legacy in Meerut

विधायक अतुल प्रधान ने शो बुक कर दिखाई फुले फिल्म, लहराए तिरंगे

Meerut News - मेरठ में विधायक अतुल प्रधान ने महात्मा ज्योतिबा फुले पर बनी फिल्म 'फुले' का प्रदर्शन किया। फिल्म देखकर लोग भावुक हो गए और तिरंगा लहराते हुए जय भीम के नारे लगाए। विधायक ने फुले दंपति की शिक्षाओं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 15 May 2025 05:52 AM
share Share
Follow Us on
विधायक अतुल प्रधान ने शो बुक कर दिखाई फुले फिल्म, लहराए तिरंगे

मेरठ। देश के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले पर बनी फिल्म 'फुले' का पीवीएस मॉल में एक शो बुक करके विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को फिल्म दिखाई। फिल्म देखकर अधिकांश लोग भावुक हो गए। फिल्म देखने के बाद विधायक अतुल प्रधान की अगुवाई में लोगों ने जय भीम के नारों के बीच तिरंगे लहराएं। इस दौरान विधायक अतुल प्रधान समेत अन्य लोगों ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष की घटना में शहीद हुए भारतीय सैनिकों और निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि साल 1848 से 1897 तक के कालखंड में फैली यह फिल्म ज्योति राव फुले और उनकी हमसफर सावित्री बाई को श्रद्धांजलि है।

फिल्म दिखाती है कि कैसे फूलों की खेती करने वाले ज्योतिबा फुले ने अपनी संगिनी सावित्री के साथ मिलकर समाज के वर्ण व्यवस्था की चूलें हिला दी थीं। जहां 13 साल की उम्र में लड़कियों को ब्याह कर दूसरे घर भेजने का रिवाज था, इस दंपति ने बेटियों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया। उसके लिए बाहरवालों-घरवालों सबका विरोध सहा, लाठी खाई, तमाम अपमान सहे पर इस महायुद्ध में डटे रहे। फ्रांस की क्रांति से प्रभावित ज्योतिबा, समान समाज के अपने सपने के लिए ताउम्र जुटे रहे, जिसमें उनकी पत्नी और देश की पहली महिला शिक्षिक सावित्री बाई मजबूती से साथ खड़ी रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।